फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prisioners fight in sultanpur jail.

जेल में बंदियों के बीच घामासान, 100 पहुंचे अस्पताल

Sun, 30 Nov 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Nov 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
prisioners fight in sultanpur jail.

वर्चस्व को लेकर जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन

 
इससे करीब 100 बंदी घायल हो गए। इनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बंदियों का आरोप है कि बंदीरक्षकों ने इस दौरान कंबल और रजाइयों को आग लगा दी। छह एलसीडी और फर्नीचर तोड़ डाले।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे बैरक नंबर 17 में निरुद्ध बंदी उदयभान सिंह उर्फ बबलू प्रधान अन्य बंदियों के साथ बैरक से बाहर निकला था। इसी बीच उसने बैरक नंबर 11 में निरुद्ध बंदी सोनू सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोनू को बचाने दौड़े बंदी को भी उदयभान ने जमकर पीटा। तभी बैरक नंबर 12 के बंदी लामबंद होकर सोनू सिंह को बचाने पहुंच गए।

पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

prisioners fight in sultanpur jail.

दोनों बैरकों के बंदियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालात बेकाबू होते देख जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन को जानकारी दी। इस बीच कारागार के बंदी रक्षक भी वहां पहुंच गए।

इस दौरान एसडीएम अमित सिंह व सीओ सिटी राम औतार कर्णवाल पुलिस टीम व वज्र वाहन के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया।

इस दौरान 100 बंदी घायल हो गए। घायलों को जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्चस्व को लेकर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को काबू करने के लिए शनिवार को बंदी रक्षक और लंबरदारों ने जो बर्बरता मचाई उसने 25 जून 2007 को हुए जेलकांड की याद ताजा कर दी।

उस घटना में दो बंदीरक्षकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को भी बंदियों ने जेल का नजारा कमोबेश वैसा ही देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed