फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prisioner ran away, two suspend

केजीएमयू से भागा बंदी, दो बंदीरक्षक निलंबित

Sun, 05 Dec 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
prisioner ran away, two suspend
लखनऊ। जिला कारागार सुल्तानपुर से इलाज के लिए केजीएमयू आया विचाराधीन बंदी शनिवार को पर्चा बनवाते समय जेल कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। जेल कर्मियों ने अधिकारियों के साथ ही पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है। लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीजी (जेल) के पीआरओ संतोष वर्मा के मुताबिक, सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी अंसार अहमद को 10 अगस्त 2021 को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेजा था। 29 नवंबर को खून की उल्टी होने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल चिकित्सक ने अंसार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से केजीएमयू भेज दिया गया। शनिवार दोपहर 12 बजे केजीएमयू में पर्चा बनवाते समय जेल कर्मियों को चकमा देकर अंसार भाग गया। जेलकर्मियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में बंदी की सुरक्षा में लगे दोनों बंदी रक्षकों की लापरवाही सामने आई है। इस पर जेल अधीक्षक उमेश सिंह की रिपोर्ट पर बंदी रक्षक रामबली निषाद व अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया। फरार बंदी अंसार अहमद की तलाश में जेल कर्मियों की टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed