फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principals of aided colleges raised the demand for stabilization

Lucknow News: एडेड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने उठाई स्थायीकरण की मांग

Sat, 21 Jun 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Principals of aided colleges raised the demand for stabilization
सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मांग पत्र देते एसोसिएशन के पदाधिकारी।  -संवाद
लखनऊ। सहायता प्राप्त माध्यमिक एडेड इंटर कॉलेजों में पदोन्नति पाकर वर्षों से प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल रहे शिक्षकों को अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिल सकी है। इसको लेकर प्रधानाचार्यों में नाराजगी है। शुक्रवार को सहकारिता भवन में आयोजित प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से प्रधानाचार्यों ने कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश के लगभग तीन हजार वरिष्ठतम शिक्षक वर्षों से प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उनकी पदोन्नति को स्थायीत्व नहीं मिला है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सम्मेलन में कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, रूमा देवी, संजय भारती, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरविंद वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed