{"_id":"c616300d171c81eab3815739fbfcdc44","slug":"principal-suspended-on-paper-flag-hosting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्साब ने फहराया तिरंगा, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्साब ने फहराया तिरंगा, और फिर...
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सूबे के एक प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
26 जनवरी पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल परिसर में कागज का झंडा फहराया गया। यह घटना उन्नाव के विकासखंड सफीपुर के गांव ऊमर स्थित प्राथमिक विद्यालय में घटी। इसकी शिकायत बीएसए से की गई।
तिरंगा के अपमान की खबर पर प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इसके बाद आनन-फानन जांच करा प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया।
रविवार को प्रिंसिपल विजय शंकर ने एसएमसी अध्यक्ष तेजबहादुर के साथ कागज का तिरंगा फहराया था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर बीएसए ने संकुल प्रभारी शाहिद अली को विद्यालय भेजकर मामले की जांच कराई।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में ध्वजारोहण का अपमान पाया गया है। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।