फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principal of Marine Navy College swindled out of 52 lakh after being kept under digital arrest for five days

Lucknow News: मरीन नेवी कॉलेज के प्रधानाचार्य को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 52 लाख रुपये ठगे

Sun, 23 Aug 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Principal of Marine Navy College swindled out of 52 lakh after being kept under digital arrest for five days
एआई तस्वीर।
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वासखंड इलाके में रहने वाले मरीन नेवी कॉलेज के प्रधानाचार्य और सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन लाल आहूजा को साइबर जालसाजों ने पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और डरा-धमकाकर उनसे 52 लाख रुपये ऐंठ लिए। उन्होंने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहन लाल आहूजा वर्तमान में सिक्किम स्थित मैरीन नेवी कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उनके अनुसार, 18 अगस्त को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर जितेंद्र त्रिपाठी बताया और दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात होने की बात कही। उसने मोहन लाल को धमकाते हुए बताया कि उनके आधार कार्ड नंबर से एक सिम और डेबिट कार्ड जारी हुआ है। इनका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में किया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

पांच दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट
मोहन लाल के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। जालसाजों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर उन्हें धमकाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोहन लाल को यह भी धमकी दी कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को एटीएस साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी वारंट रुकवाने के नाम पर ऐंठे रुपये
जालसाजों ने गिरफ्तारी वारंट रुकवाने के नाम पर मोहन लाल से 52 लाख रुपये की मांग की। साथ ही, इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। डर-सहमे मोहन लाल 19 अगस्त की रात सिक्किम से लखनऊ पहुंचे। अगले ही दिन वह गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक गए। वहां जालसाजों के बताए दो अलग-अलग खातों में 52 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने एक खाते में 45 लाख और दूसरे खाते में सात लाख रुपये भेजे। मोहन लाल से रुपये ऐंठने के बाद जालसाजों ने फोन बंद कर लिए। 20 अगस्त की रात ही वह शिकायत लेकर गोमतीनगर थाने गए। वहां से उन्हें साइबर क्राइम थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया।

केरल व पंजाब के खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम, 20 लाख रुपये फ्रीज
एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक, मोहन लाल ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में पता चला है कि रकम केरल और पंजाब के खातों में भेजी गई। एक खाता फेडरल बैंक और दूसरा पोस्ट पेमेंट्स बैंक का है। एसीपी साइबर क्राइम शाहिदा परवीन ने बताया कि मोहन लाल के 20 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed