फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principal could not recite the national anthem in a Madarsa in Barabanki.

Barabanki: राष्ट्रगान नहीं सुना पाए मदरसा के प्रधानाचार्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 16 Aug 2023 11:38 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Aug 2023 11:38 AM IST
सार

बाराबंकी जिले के एक मदरसे में एक प्रधानाचार्य राष्ट्रगान नहीं सुना सके। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Principal could not recite the national anthem in a Madarsa in Barabanki.
मदरसे के प्रधानाचार्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा राष्ट्रगान ना सुना पाने का मामला चर्चा में है। मीडियाकर्मी जब प्रधानाचार्य से राष्ट्रगान सुनाने को कहते हैं तो वह इसमें फेल दिखते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वाक्या जिले के एक मदरसा अनवारूल उलूम रामनगर का है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए और प्रधानाचार्य से राष्ट्रगान के बारे में पूछा लेकिन प्रधानाचार्य राष्ट्रगान सुना नहीं पाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ी लड़ाई के लिए सपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आज से बांदा में, अखिलेश होंगे रूबरू


उन्होंने इसके लिए किताब की जरूरत बताई। मदरसे के कई बच्चों को भी राष्ट्रगान नहीं याद था। बताया जा रहा है कि मामला चर्चा में आने के बाद मदरसे के प्रधानाचार्य और अन्य लोग राष्ट्रगान याद करने में जुटे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed