प्रिंसिपल ने बच्ची को बेरहमी से छड़ी से पीटा, आंख जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गोंडा के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में समय से फीस जमा न होने पर भड़के प्रिंसिपल ने नर्सरी की पांच साल की मासूम छात्रा की छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी।
इससे छात्रा की बांयी आंख जख्मी हो गई। डॉक्टर ने छात्रा को लखनऊ रेफर किया है। छात्रा के पिता ने डीएम व बीएसए से शिकायत करने के साथ पुलिस को भी तहरीर दी है।
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के उमरी पूरे जेठासी गांव के रहने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी सृष्टि स्वामी विवेकानंद कांवेंट स्कूल, उमरी में नर्सरी की छात्रा है। सोमवार को जब वह स्कूल पहुंची तो फीस जमा न होने से गुस्साए प्रिंसिपल राकेश सिंह ने उसकी छड़ी से पिटाई कर दी।
छड़ी बच्ची की आंख में घुसी
पिटाई के दौरान छड़ी सृष्टि की आंख में घुस गई। जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ पीके गुप्ता ने बताया कि बच्ची की आंख में गहरी चोट लगी है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि प्रधानाचार्य राकेश सिंह से पूछताछ की जा रही है।
बीएसए अजय कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य राकेश सिंह का कहना है कि उन्होंने बच्ची पर बल का प्रयोग नहीं किया है। गलती से हाथ की छड़ी उसकी आंख पर लग गई है।