{"_id":"5b41d2634f1c1b0e278b5306","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-visit-lucknow-on-29-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को आएंगे लखनऊ, देश भर के मेयरों को करेंगे सम्बोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को आएंगे लखनऊ, देश भर के मेयरों को करेंगे सम्बोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्मार्ट सिटी, अमृत और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमवाई) में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के 600 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
पहले यह कार्यक्रम जयपुर में प्रस्तावित था। इसके अलावा पीएम मोदी इन्वेस्टर्स समिट में किए गए एमओयू से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं।
शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को पत्र भेज कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी है। पत्र के मुताबिक प्रधानमंत्री 29 जुलाई को देश भर के मेयर, नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों के साथ 600 लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए स्मार्ट सिटी के मिशन निदेशक ने शनिवार को राजधानी में मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह के साथ बैठक की।
विज्ञापन
निदेशक ने प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल इंदिरा प्रतिष्ठान का दौरा भी किया। उन्होंने प्रदेश में स्मार्ट सिटी, अमृत और प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए कामों की समीक्षा भी की।