फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister narendra modi brother prahlad modi in barabanki.

स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वयं को सशक्त बनाना होगा: पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी

Fri, 22 Nov 2019 07:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi brother prahlad modi in barabanki.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्रलाद मोदी। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने कहा है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे सामर्थ्य के साथ एक निर्धारित दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वयं को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्काउट में बच्चों को देखकर बचपना याद आ गया।

विज्ञापन


प्रह्लाद लखनऊ-कुर्सी रोड स्थित आइडियल डिग्री कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके यहां आने की भनक किसी को नहीं दी गई थी। न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम और न ही कोई प्रशासनिक व्यवस्था। विद्यालय प्रबंधतंत्र जरूर उनके स्वागत के लिए सारे इंतजाम कर रखे थे। यहां पहुंचते ही विद्यालय की मैनेजर आनंद ने पुस्तकें भेंट कीं। इस मौके पर मौजूद स्काउट गाइड के बच्चों ने हर्ष, जय जय का उद्घोष के साथ तालिया बजा कर उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


यहां पर बीटीसी के प्रशिक्षु व अन्य छात्र को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के कॉलेज में मिलने वाली शिक्षा देश व समाज हित में काम आएगी। स्काउट गाइड को देखकर प्रह्लाद मोदी ने कहा कि अपना बचपन याद आ गया। जब हम भी स्काउट थे। जिस समय राष्ट्र में विशेष आपदा में सैनिकों की कमी होती है तब हमारे स्काउट के लोग निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में आगे आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed