फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime minister narendra Modi addresses a rally in Sitapur.

सीतापुर: पीएम मोदी का सपा पर पलटवार, कहा- भाजपा सरकार का मतलब दंगाराज और गुंडाराज से मुक्ति

Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से यहां कानून का राज है और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Prime minister narendra Modi addresses a rally in Sitapur.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर में रैली को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार का मतलब है कि महिलाओं की मनचलों से सुरक्षा और माफियाराज, दंगाराज व गुंडाराज से मुक्ति। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। वो देर रात अपने घरों से बाहर निकल सकती हैं। जबकि सपा सरकार में ऐसा नहीं था। यूपी में भाजपा की सरकार होने का मतलब है कि केंद्र की योजनाओं का डबल स्पीड से प्रदेश में कार्यान्वयन। डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश तेज रफ्तार से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी का विकास वो लोग नहीं कर सकते जो दंगाइयों को, गुंडों को, माफिया को बढ़ावा देते हों। उत्तर प्रदेश के जागरूक लोग इस बात को जानते हैं इसलिए तो वो कह रहे हैं- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ह। 2017 के पहले खनन माफिया और भूमाफिया का ही राज चलता था। सीतापुर के किसान कभी नहीं भूल सकते कि कैसे गन्ना बेचने आए किसानों पर मिल के फाटक के सामने लाठियां बरसाई गई थीं। इनका ट्रैक रिकॉर्ड गन्ना फैक्ट्रियों को बंद करने का भी रहा है। योगी सरकार नई गन्ना फैक्ट्रियां भी लगा रही हैं और पुरानी फैक्ट्रियों की क्षमता भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में 2007-2017 के बीच 10 साल में इन्होंने 2 लाख से भी कम सरकारी नौकरियां यूपी के युवाओं को दी थी। योगी सरकार ने 5 साल में 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों की सरकार में नौकरियां किस तरह मिलती थीं, ये यूपी के लोग अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम लोकल के वोकल होने की बात कर रहे हैं। इसके पीछे हमारा यही प्रयास हैकि देश में अधिक से अधिक उत्पादन हो, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर बनें। घोर परिवारवादियों ने इतने वर्षों तक अपने कारीगरों पर हुनर के बजाय विदेश से आयात पर ही बल दे दिया। हमने झांसी से लेकर अलीगढ़ तक डिफेंस कॉरिडोर का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'वोकल फॉर लोकल बोलने में विपक्ष के नेताओं को दुख होता है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल बोलने पर भी विपक्ष के नेताओं को दुख होता है। क्योंकि ये बोलने से क्रेडिट मोदीजी को योगी जी को मिलेगा। घोर परिवारवादियों की सोच ने वर्षों तक अपने कारीगरों के हुनर पर बल देने के बजाए, विदेश से आयात पर बल दिया। योगी जी की सरकार यूपी के लोगों को इन दंगाइयों से अपराधियों से मुक्ति दिलाने का काम कर रही है इसलिए आज पूरा यूपी कह रहा है- जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

मोदी ने कहा कि अगर आपके पास घर है, बंगला है, गाड़ी है, उद्योग है, खेत खलिहान है, सुख ही सुख है, लेकिन आपकी जवान बेटी या बेटा घर से बाहर गया हो और शाम को उसका शव आए तो ये घर, ये पैसे किस काम के? आपको सुरक्षा चाहिए। जब कानून का राज नहीं होता, तो सबसे ज्यादा पिसना गरीब को ही पड़ता है। भाजपा सरकार ने यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण करके माता-बहनों की बहुत बड़ी परेशानी दूर की। शौचालय को इज्जतघर नाम उत्तर प्रदेश से ही मिला है। दिल्ली में शासन करने वालों की इसकी समझ नहीं है कि गरीब की जिंदगी में शौचालय की कितनी अहमियत है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed