फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister modi programme for campaign in uttar pradesh.

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में गरजेंगे पीएम मोदी, मंत्रिमंडल के साथ संगम में भी कर सकते हैं स्नान

Sun, 03 Feb 2019 01:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Feb 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi programme for campaign in uttar pradesh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के एलान से पहले उत्तर प्रदेश में चार से पांच सभाएं करेंगे। मथुरा, वाराणसी, झांसी और गोरखपुर के उनके कार्यक्रम तय हो रहे हैं। वे इन कार्यक्रमों में अपनी सरकार का हिसाब-किताब देने और उपलब्धियां गिनाने के साथ विपक्षी दलों के खिलाफ गरजते नजर आ सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि पीएम मोदी अपने सहयोगियों के साथ प्रयागराज में संगम स्नान के लिए भी आ सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव का एलान मार्च में होना तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी उसके पहले प्रदेश के चारों हिस्सों में कम से कम एक बार किसी न किसी कार्यक्रम के बहाने पहुंचेंगे। 11 फरवरी को मोदी का मथुरा आने का कार्यक्रम है। वे वहां अक्षयपात्र फांउडेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 17 फरवरी को झांसी में डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट में कॉरिडोर का एलान किया था। इस परियोजना के जरिए बुंदेलखंड में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 19 फरवरी को मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे रविदास जयंती पर प्रसिद्ध गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर जाकर पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद वे रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करीब पांच लाख लोगों को जुटाने की योजना है। प्रधानमंत्री यहां कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

किसानों के बीच करेंगें बड़ा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री 24 फरवरी को गोरखपुर में किसान मोर्चे के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार के आम बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए लघु व सीमांत किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये देने सहित तमाम योजनाओं की घोषणा के बाद किसानों के बीच प्रधानमंत्री का यह बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इसी महीने प्रयागराज पहुंचकर संगम स्नान भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ प्रयागराज में पहले ही संगम स्नान कर चुके हैं। हालांकि अभी यह कार्यक्रम फाइनल होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed