{"_id":"5c824432bdec2214516f3c66","slug":"prime-minister-modi-inaugrated-lucknow-metro-from-amausi-to-munshi-pulia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमौसी से मुंशीपुलिया तक मेट्रो में करें सफर, पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमौसी से मुंशीपुलिया तक मेट्रो में करें सफर, पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन
Fri, 08 Mar 2019 04:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक का सफर अब बिना ट्रैफिक में उलझे हुए कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बटन दबाकर लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इसके लिए मैं लखनऊवासियों को बधाई देती हूं क्योंकि अब उन्हें ट्रैफिक से राहत मिलेगी और उनका सफर आसान होगा। 23 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चलने से लाखों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो का सपना गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कारण ही पूरा हो पाया है। प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने इस पर खूब क्रेडिट लेने की कोशिश की। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने के लिए काफी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ वालों को अब मेट्रो की सौगात मिल रही है। उन्होंने मेट्रो बनने में होने वाली दिक्कतों का सामना किया। अब उनकी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन