फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   primary teachers appointment letter.

नियुक्तिपत्र से जुड़ी अहम खबर पढ़ें यहां

Fri, 06 Feb 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
primary teachers appointment letter.

प्रशिक्षु शिक्षकों को अभी नियुक्ति पत्र बांटे जाते रहेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी कर ली जाएगी।  (एससीईआरटी) के बार-बार सूचना मांगे जाने के बाद भी मात्र 36 जिलों ने ही बताया कि कितने पात्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को सभी जिलों से यथाशीघ्र सूचना एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।

जिससे सुप्रीम कोर्ट में इसकी जानकारी दी जा सके। उन्होंने 11 फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया वैसे तो 31 जनवरी तक ही पूरी कर ली जानी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 5 फरवरी कर दिया गया।

विज्ञापन

दूसरे जिलों को जल्द मिलेगी सूचना

primary teachers appointment letter.

अभी सभी जिलों में पात्रों को नियुक्ति पत्र नहीं बांटे जा सके हैं। एससीईआरटी निदेशक ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि सभी पात्रों को यथाशीघ्र नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं।

इसके साथ ही बताएं कि उनके यहां अब तक कितनों को नियुक्ति पत्र दिए गए और इनमें से कितनों ने जॉइन किया है।

एससीईआरटी निदेशक ने बताया कि अभी तक 36 जिलों से प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बारे में सूचनाएं दी गई हैं। अन्य जिलों से भी यथाशीघ्र सूचनाएं मिल जाएंगी।

सभी जिलों से सूचना मिलने के बाद ही बताया जा सकेगा कि कितने पात्रों ने जॉइन किया और कितने पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed