अलग-अलग वारदातों में पुजारी और मजदूर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या-फैजाबाद मार्ग पर ब्रम्हबाबा मंदिर के पुजारी लालदास (62) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। लालदास निशक्त थे।
यह मंदिर पराग डेयरी के पास सार्वजनिक जमीन में सड़क किनारे स्थित है। पुजारी के चेले इंद्रकुमार दास ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कुंडी खोलकर देखा तो लालदास खून से लथपथ पड़े थे। पेट पर धारदार हथियार से वार हुआ है। पुलिस हत्या की वजहें तलाश रही है।
वहीं बाराबंकी के मनेरा गांव थाना सतरिख में आज सुबह करीब 11 बजे ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर उत्तम (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
उत्तम छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। उसे मोबाइल चोरी के आरोप में उसी भट्ठे पर काम करने वाले एक ट्रक चालक व उसके साथियों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
घटना के बाद ट्रक चालक फरार है। सूचना पर एसओ और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन जारी है।
आरटीआई एक्टिविस्ट को चाकू से गोदा
बहराइच में कोतवाली देहात के ग्राम चौखडिय़ा निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता रविप्रकाश पुत्र विजय कुमार पर बुधवार रात चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया गया।
उसे गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रवि ने गांव के विकास कार्यों में हेराफेरी और अनियमितता का खुलासा सूचना प्राप्त कर किया था।
इस मामले में स्कूल की दो शिक्षिकाओँ समेत तीन को निलंबति भी किया गया था। लेकिन विकास कार्यों में हीलाहवाली के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
इससे आहत रवि ने कलेक्ट्रेट के निकट धरनास्थल पर प्रदर्शन शुरू किया था। रवि का कहना है कि रात में 11 बजे के आसपास ग्राम प्रधान दो अन्य लोगों के साथ मौके पर आ धमके। उन्होंने धरना स्थल पर ही चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।