यूपी में 25 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं बिजली की दरें, पावर कॉर्पोरेशन ने भेजा प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन ने वर्ष 2019-20 के लिए शहर से लेकर गांवों तक की घरेलू बिजली दरों में 20 से 25 फीसदी वृद्धि की तैयारी कर ली है। उसने यूपी विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भी भेज दिया है।
आयोग में दाखिल प्रस्ताव में घरेलू बिजली की 150 यूनिट तक 4.90 रुपये प्रति यूनिट की दर को बढ़ाकर 6.20 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव किया गया है। इसी अनुपात में घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हर स्लैब की दरों में भी वृद्धि का प्रस्ताव है। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के दर में भी 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला आयोग की सुनवाई के बाद किया जाएगा।
फिक्स चार्ज भी बढ़ाया
- शहरी क्षेत्र में घरेलू कनेक्शन पर फिक्स चार्ज 100 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 110 रुपये करने का प्रस्ताव।
- बीपीएल कनेक्शन पर फिक्स चार्ज 50 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति किलोवाट हो।
- अनमीटर्ड कनेक्शन वाले किसानों से 150 रुपये के बजाय 170 रुपये प्रतिमाह बीएचपी (ब्रेक हॉर्स पॉवर) करने का प्रस्ताव है।
बिजली कंपनियों द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि
यूनिट--वर्तमान दर--प्रस्तावित
0-150--4.90 रुपये--6.20 रुपये
151-300--5.40 रुपये--6.50 रुपये
301-500--6.20 रुपये--7.00 रुपये
500 से अधिक--6.50 रुपये--7.50 रुपये
घरेलू बीपीएल--3 रुपये 100 यूनिट तक--3 रुपये 50 यूनिट तक
घरेलू ग्रामीण अनमीटर्ड--400 रुपये/किलोवाट प्रतिमाह--500 प्रति/किलोवाट प्रतिमाह
प्रमुख सचिव, ऊर्जा बोले- दरें बढ़ाना जरूरी
प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने कहा कि कोयले के दाम बढ़ रहे हैं। उत्पादन लागत बढ़ रही है। इसलिए दरें बढ़ाना जरूरी है। आय व व्यय में अंतर आ रहा है। इसकी भरपाई के लिए थोड़ी दरें बढ़ानी पड़ सकती हैं। इसके लिए टैरिफ प्रस्ताव दिया गया है।