{"_id":"6fb7190c4fcf2fc2d1547d6c6b25a5db","slug":"prevention-from-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू अलर्ट: तो लखनऊ की ये इमारतें फैला रही हैं डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू अलर्ट: तो लखनऊ की ये इमारतें फैला रही हैं डेंगू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Oct 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू मच्छर को पनपने में निर्माणाधीन इमारतें कारण बन रही हैं। नगर निगम ने ऐसी इमारतों को नोटिस भेजने की तैयारी की है। बृहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने इसके लिए आदेश कर दिए।
विज्ञापन
नगर निगम अब तक ऐसी 110 इमारतों को अलग-अलग जलभराव की वजह से नोटिस भेज चुका है। विशाल भारद्वाज ने बताया कि अगर किसी इमारत में पानी भरा मिला तो 500 रुपए जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
आगे भी शिकायत मिलने पर 20 रुपए रोजाना की दर से जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर अभियंता सड़क, नाली जैसे कामों से जुड़ी शिकायतों को दूर कराने में असफल रहे।
विज्ञापन
करीब 40 प्रतिशत तक शिकायतें लंबित मिलीं। इसका खुलासा अपर नगर आयुक्त की समीक्षा में हुआ। वहीं जोन-5 और जोन-8 के जोनल अधिकारी सूरज सिंह को शिकायतों का निस्तारण नहीं कराने पर स्पष्टीकरण लिए जाने केनिर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि डेंगू का मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है। इस मौसम में पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए और मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए मिट्टी का तेल पानी की सतह पर डाल देना चाहिए।