फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pressure of studies is also causing stomach pain in children study done in SGPGI got place in JG Open Journal

सेहत की बात: पढ़ाई का दबाव भी बच्चों को दे रहा पेट दर्द, SGPGI में हुए अध्ययन को जेजी ओपन जर्नल में मिला स्थान

Sun, 04 May 2025 08:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 May 2025 08:56 AM IST
सार

एक अध्ययन में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें बताया गया कि पढ़ाई का दबाव भी बच्चों को पेट दर्द जैसी समस्या दे रहा है। लखनऊ स्थित SGPGI में हुए अध्ययन को जेजी ओपन जर्नल में स्थान मिला है। अप्रैल 2018 से मार्च 2020 के दौरान पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में आए 3973 बच्चों में से 479 में यह समस्या मिली। 39.3% बच्चों में तनाव और 22.3% में शैक्षणिक दबाव सबसे बड़ी वजह था। 

विज्ञापन
Pressure of studies is also causing stomach pain in children study done in SGPGI got place in JG Open Journal
school (Demo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों पर पढ़ाई का बढ़ता बोझ उनके पेट दर्द की भी वजह बन रहा है। लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में हुए अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है। इसके मुताबिक 39.3 प्रतिशत बच्चों में पेट दर्द की वजह तनाव और 22.3 फीसदी में तनाव का कारण पढ़ाई का दबाव था। पीजीआई के पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में हुआ यह अध्ययन जेजी ओपन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


अध्ययन में अप्रैल 2018 से मार्च 2020 के दौरान विभाग में आए 3973 बच्चों को शामिल किया गया। इनमें से 479 को पेट दर्द की समस्या थी। इन बच्चों की औसत आयु 12.3 वर्ष थी। इनमें से 60 फीसदी बालक और 40 फीसदी बालिकाएं थीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: टैक्स चोरी में फंसे राज्य कर के चार अफसर, 165 करोड़ की चोरी उजागर; एक मसाला फर्म से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों की विस्तृत जांच की गई। 83.7 फीसदी का अल्ट्रासाउंड भी किया गया, लेकिन दर्द की विशेष वजह सामने नहीं आई। डॉ. जयेंद्र सीतारामन, डॉ. उज्जवल पोद्दार, डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. मोइनाक सेन शर्मा और डॉ. सुरेंद्र कुमार याच्छा ने यह अध्ययन किया है।

बच्चों में तनाव के अन्य कारण भी

अध्ययन के दौरान बच्चों में तनाव के अन्य कारण भी मिले। 6.8 फीसदी मामले में अभिभावकों का दबाव वजह निकली। 4.1 फीसदी भाई-बहन का प्रदर्शन और 2.1 फीसदी बच्चों में तनाव सहपाठियों की छेड़छाड़ की वजह से था।

63 फीसदी में नहीं मिली दर्द की ठोस वजह

अध्ययन में पेट दर्द की समस्या वाले करीब 63 फीसदी बच्चों में इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। 15 फीसदी में कार्यात्मक अपच, 17.4 फीसदी में चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस) और 4.6 फीसदी में पेट दर्द के एक से ज्यादा कारण थे। बच्चों ने उल्टी, पानी जैसा मल और कब्ज की समस्या भी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed