फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   press conference of sanjay singh

...तो दिल्ली पुलिस से लड़ने को तैयार है ‘आप’

Tue, 28 Jan 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
press conference of sanjay singh

आम आदमी पार्टी (आप) जन लोकपाल कानून को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव को तैयार है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि यदि कोई आम आदमी के प्रयासों में अड़ंगा डालने का प्रयास करेगा तो टकराव होगा ही। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का भी बचाव किया।


सिंह ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया के लिए प्रेस वार्ता बुलाई थी।

दिल्ली के रामलीला मैदान में सदन बुलाकर जन लोकपाल बिल पास कराने की आप की घोषणा पर दिल्ली पुलिस की आपत्ति से जुड़े सवाल पर सिंह ने कहा,जन लोकपाल दिल्ली सरकार की अगली प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन


यदि कोई इसमें अड़ंगा डालने का प्रयास करेगा तो टकराव होगा ही। इस बारे में कार्यवाही फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल के धरने का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, जिस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने धरना दिया दिल्ली के लोग उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में खिड़की एक्सटेंशन मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने न आने की वजह से गलत संदेश गया। आप की ओर से इस संबंध में कई वीडियो जारी करने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई है।

लोगों को पता चल गया है कि ‘ड्रग्स’ और ‘सेक्स’ रैकेट की वजह से वहां के लोगों का किस तरह जीना दूभर था। कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कुछ गलत नहीं किया। वह तब वहां जाने को मजबूर हुए जब पचासों शिकायती पत्र आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।


आप की मदद करने वाले एनआरआई में केजरीवाल के धरने के बाद नाराजगी के सवाल पर सिंह ने कहा, घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने के बाद बड़ी तादाद में एनआरआई हमसे जुड़े भी हैं। जो नाराज हैं, उन्हें सच बताकर मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed