भाजपा सांसद बोले- सड़क निर्माण में सहयोग नहीं कर रहे बीकेटी विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके आधार पर सिधौली, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, मलिहाबाद और बख्शी का तालाब में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ से सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत का काम होना तय हुआ था। इसके लिए विधायक की स्वीकृति जरूरी थी। उनके संसदीय क्षेत्र में आने वाली चार सीटों के विधायकों की मंजूरी के बाद इन विस क्षेत्रों में काम कराया गया।
वहीं, बीकेटी विधायक ने पहले तो प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, फिर उसे फर्जी करार दिया। इस कारण बीकेटी में काम नहीं हो सका।
बन चुकी हैं 38 सड़कें : विधायक
विधायक अविनाश त्रिवेदी विधायक का कहना है कि असहयोग की बात बेबुनियाद है। सांसद को याद नहीं कि जिस स्वीकृत पत्र पर हस्ताक्षर की बात का जिक्र हो रहा है, वह डेढ़ साल पुरानी बात है। वहीं, सीएम की घोषणा के बाद विधायकों को आवंटित हुए 5 करोड़ में 80 प्रतिशत से अधिक धनराशि से 38 सड़कों का निर्माण हो चुका है।
बीते दिनों जब मुख्यमंत्री सार्वजनिक आयोजन में खरगापुर आए थे, तब क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर मैंने मंच से घोषणा की थी। कई और क्षेत्रों में सड़क बन रही है। तकरोही में 1200 मीटर लंबी सड़क पर काम शुरू होना है। सांसद पुरानी बातों का जिक्र कर रहे हैं। हो सकता हो उन्हें इन निर्माण कार्यों की जानकारी न हो।