{"_id":"63e7f962f81fe7f6d2069fc3","slug":"presidents-civic-reception-today-in-lucknow-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : पहली बार लखनऊ आ रहीं राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन आज, BBAU के दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : पहली बार लखनऊ आ रहीं राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन आज, BBAU के दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिल
Sun, 12 Feb 2023 11:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रही हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रख्यात रंगमंच कलाकार, साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, शिल्पकार, लखनऊ व्यापार मंडल व मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रपति का अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रविवार रात रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से सुबह 8.50 बजे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र देंगी। सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन