फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   president and home minister in city on 24

24 को शहर में होंगे राष्ट्रपति-गृहमंत्री

Fri, 22 Feb 2019 01:37 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Fri, 22 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
president and home minister in city on 24
President of India, Ramnath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व गृहमंत्री राजनाथ सिंह 24 फरवरी को एक दिवसीय राजधानी यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति एलडीए कानपुर रोड पर निर्मित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ गृहमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति का विशेष विमान 24 फरवरी को शाम चार बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सीधे राजभवन जाएगा। यहां से पांच बजे उद्घाटन समारोह में जाएंगे। सवा छह बजे व राजभवन लौंटेंगे।
विज्ञापन


एडीएम ट्रांस गोमती व प्रोटोकॉल अनिल कुमार ने बताया, राजभवन में शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक आरक्षित समय में वह चुनिंदा अतिथियों से मिलेंगे। 25 को वे सुबह साढ़े आठ बजे कानपुर रवाना होंगे। वहीं गृहमंत्री 25 को 25 फरवरी को जयपुरिया स्कूल कुर्सी रोड के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे झूलेलाल मैदान निकट गोमती तट पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:15 बजे पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में शामिल होने के लिए गोविंद बल्लभ पंत स्मृति उपवन (उत्तरायणी मेला स्थल) निकट गोमती तट पहुंचेंगे।


शाम 5:00 बजे हाईकोर्ट ऑडिटोरियम गोमतीनगर में अवध बार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed