फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preprations for sepoy recruitment examination.

सिपाही भर्ती 2018 : निरस्त परीक्षा कराने को पुलिस महकमे ने झोंकी पूरी ताकत

Tue, 23 Oct 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Oct 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
preprations for sepoy recruitment examination.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिपाही भर्ती 2018 की निरस्त परीक्षा 25 व 26 अक्तूबर को कराने के लिए पुलिस महकमे ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए यूपी एसटीएफ को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। यह परीक्षा 16 जिलों में 482 केंद्रों पर होगी। इसमें 9,75,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट www.uppbpb.gov.in और www.prpb.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन और पुलिस के अलावा भर्ती बोर्ड व परीक्षा कराने वाली एजेंसी के वालंटियर मौजूद रहेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा से कम से कम आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और उन्हें मूल पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर जिले में एएसपी स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यही नहीं, डीएम और एसएसपी के साथ शासन स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ समेत इन 16 जिलों में परीक्षा केंद्र

लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद व आजमगढ़।

25 को एक पाली व 26 को दो पालियों में होगी परीक्षा
25 अक्तूबर को सिर्फ एक पाली (दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक) में परीक्षा होगी। 26 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

जून में हुई ऑनलाइन परीक्षा हो गई थी निरस्त
सिपाही भर्ती 2018 की ऑनलाइन परीक्षा इसी साल जून में 18 व 19 तारीख को आयोजित की गई थी। 18 जून को इलाहाबाद में और 19 जून को एटा में परीक्षा के दौरान पहली पाली में दूसरी पाली का प्रश्नपत्र खोल दिया गया था। इसे भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक मानते हुए दोनों दिनों की द्वितीय पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया था। साथ ही इस परीक्षा को दोबारा कराने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed