फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration starts for Ram navmi celebration in Ayodhya.

Ayodhya: रामनवमी पर दोपहर ठीक 12:00 बजे सूर्य की किरणें करेंगी रामलला का अभिषेक, तैयारी शुरू

Sat, 08 Mar 2025 12:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Mar 2025 12:40 PM IST
सार

अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के होने वाले अभिषेक के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष बोले कि निर्माण पूरा करने के लिए चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन
Prepration starts for Ram navmi celebration in Ayodhya.
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार फिर रामनवमी के दिन दोपहर ठीक 12:00 बजे रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें अभिषेक करेंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


नृपेंद्र ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप राम मंदिर का निर्माण पूरा करने में निर्माण समिति के सामने चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं। महाकुंभ के बाद अब होली और रामनवमी सामने है। इस दौरान राम मंदिर में काम करने वाले मजदूर त्योहार मनाने अपने-अपने घर चले जाते हैं, जिससे निर्माण कार्य में बाधा पहुंचती है।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को जयपुर से गोस्वामी तुलसी दास की मूर्ति अयोध्या पहुंच जाएगी। उम्मीद है कि रविवार को इसकी स्थापना भी हो जाए। राम मंदिर के शिखर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इसमें 18 कड़ी बननी है। 18 में से 11 कड़ी बनकर तैयार हो गई है। मंदिर में चार लाख 50 हजार क्यूबिक पत्थर लग रहे हैं। इसमें अब सिर्फ 20 हजार क्यूबिक पत्थर लगने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि 15 अप्रैल तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। राम मंदिर परिसर में लगने वाली सभी मूर्तियां चाहे वह सप्त मंदिर की हों या परकोटे की हों या फिर राम दरबार की, सभी मूर्तियां 30 अप्रैल तक राम मंदिर परिसर में पहुंच जाएंगी। 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच सभी मूर्तियां स्थापित भी कर दी जाएंगी। सप्त मंदिर के बीच बनने वाला जलाशय भी तीन माह में तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed