फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations to start air service from Delhi to Dudhwa

UP: दिल्ली से दुधवा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, पर्यटन विभाग जल्द ही केंद्र को भेजेगा प्रस्ताव

Mon, 08 Sep 2025 09:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Sep 2025 09:38 AM IST
सार

पर्यटन विभाग दिल्ली से दुधवा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा।

विज्ञापन
Preparations to start air service from Delhi to Dudhwa
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-विदेश के पर्यटकों को ईको टूरिज्म की ओर आकर्षित करने में जुटा पर्यटन विभाग जल्द ही पर्यटकों की सुविधा के लिए दिल्ली से दुधवा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सकारात्मक वार्ता हुई है।

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में लखनऊ से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के लिए शुरू की गई हवाई सेवा सवारियों की कमी के कारण बंद हो गई थी। ऐसे में अब इसे नए रूट से चलाने की तैयारी है। इसके लिए पर्यटन विभाग जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: दिवाली से पहले मिलेगा प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ, वेतन से नहीं कटेगा एक भी पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान; पर अभी कई नदियां बाढ़ से उफान पर


पर्यटन विभाग की कोशिश है कि दुधवा में 15 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र का शुभारंभ नई दिल्ली से हवाई सेवा शुरू करके किया जाए। इसका किराया करीब पांच हजार रुपये होगा। इसके लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। नई दिल्ली से दुधवा की दूरी करीब 430 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से आने पर पर्यटकों को अभी नौ घंटे से ज्यादा का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed