फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations to reinstate suspended DIG after Bikru scandal, but investigation will continue, prime posting will not be available

बिकरू कांड के बाद निलंबित डीआईजी को बहाल करने की तैयारी, लेकिन चलती रहेगी जांच, नहीं मिलेगी प्राइम पोस्टिंग

Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

प्रदेश में डीआईजी की 50 काडर पोस्ट हैं। इतने ही एक्स काडर पोस्ट पर भी तैनात हो सकते हैं। मौजूदा समय में 31 डीआईजी ही उपलब्ध हैं। तीन डीआईजी इसी महीने रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन
Preparations to reinstate suspended DIG after Bikru scandal, but investigation will continue, prime posting will not be available
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के सहयोगियों से सांठ-गांठ के आरोप में निलंबित किए गए डीआईजी अनंत देव की जल्द बहाली होगी। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय स्तर पर कवायद शुरू की गई है हालांकि अनंत देव की विभागीय जांच चलती रहेगी। उन्हें कोई प्राइम पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस महकमे में डीआईजी स्तर के अधिकारियों की कमी है। प्रदेश में डीआईजी की 50 काडर पोस्ट हैं। इतने ही एक्स काडर पोस्ट पर भी तैनात हो सकते हैं। मौजूदा समय में 31 डीआईजी ही उपलब्ध हैं। तीन डीआईजी इसी महीने रिटायर हो जाएंगे। अनंत देव पहले से निलंबित हैं। ऐसे में केवल 27 डीआईजी ही उपलब्ध हैं। हाल ही में दो डीआईजी को प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है जबकि डीआईजी रैंक के दो अधिकारी निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें अनंत देव के अलावा दिनेश चंद्र दुबे हैं जो अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अनंत देव को बहाल कर उन्हें साइड पोस्टिंग दिए जाने की तैयारी है। हालांकि इस पर निर्णय शासन स्तर पर होना है। दरअसल जुलाई में हुए बिकरू कांड जिसमें आठ पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी से ठीक पहले अनंत देव का कानपुर नगर से स्थानांतरण हुआ था। उन पर विकास दुबे के सहयोगियों से सांठ-गांठ का आरोप लगा था। एसआईटी रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने अनंत देव को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत देव के खिलाफ भाजपा नेता ने की शिकायत
कानपुर नगर के भाजपा नेता राधे श्याम पांडेय ने पूर्व में एसएसपी कानपुर नगर रहे अनंत देव के खिलाफ एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट नष्ट करने का आरोप लगाया है। उक्त भाजपा नेता का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा इकाई के संदीप ठाकुर की हिस्ट्रीशीट तत्कालीन एसएसपी अनंत देव ने नष्ट कर दी थी। इस शिकायत पर शासन ने कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से टिप्पणी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed