फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations in full swing in Lucknow, for the festival of chhath pooja

नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत, घाटों पर साफ-सफाई काम तेज

Thu, 19 Nov 2020 10:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing in Lucknow, for the festival of chhath pooja
साफ-सफाई का काम जारी है। - फोटो : amar ujala
नहाय-खाय के साथ पूर्वांचल के महापर्व चार दिवसीय डाला छठ की शुरुआत हो गई है। पर्व के लिए नदियों किनारे बचे घाटों की साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ में गोमती नदी के घाटों की सफाई का काम किया जा रहा है।
 
सभी पूजा घाटों पर कोविड हेल्प डेस्क, डीएम ने लिया जायजा
छठ पूजा के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए सभी घाटों पर कोविड हेल्प डेस्क मौजूद रहेगी। इसके साथ सामाजिक दूरी व मास्क का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर के साथ छठ पूजा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए लक्ष्मण मेला पार्क, झूलेलाल वाटिका, गुप्तेश्वर घाट और धोबी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान गोमती नदी किनारे के सभी पूजा घाटों की सफाई नगर निगम और मरम्मत कार्य एलडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर जब महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचेंगी तो उस समय धूल, मिट्टी न उड़े, इसके लिए पानी छिड़काव के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं। साथ ही सभी घाटों पर सुरक्षा के के लिए पर्याप्त मात्रा में नावों, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। घाटों पर स्किमर लगा कर पानी की सफाई की जाएगी। बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed