फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations have also started in UP for the Umeed portal

UP: उम्मीद पोर्टल के लिए यूपी में भी तैयारियां शुरू, पहले चरण में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज 2528 वक्फ संपत्तियों

Sat, 07 Jun 2025 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 03:57 PM IST
सार

छह माह के भीतर पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण कराने का प्रावधान है। पहले चरण में 2528 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Preparations have also started in UP for the Umeed portal
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीद पोर्टल लांच करने के साथ ही यूपी में भी इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सभी 2528 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण कराया जाएगा। नियमानुसार छह माह के भीतर वक्फ संपत्तियों के पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी है।

विज्ञापन


यूपी में शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में 132140 संपत्तियां बतौर वक्फ दर्ज हैं, लेकिन इनमें से महज 2528 संपत्तियां ही राजस्व रिकॉर्ड में वक्फ के रूप में दर्ज हैं। इतना ही नहीं 57792 सरकारी संपत्तियां हैं, जो वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज हैं। नियमानुसार, इनको वक्फ (दान) किया ही नहीं जा सकता था। वक्फ के नाम पर सबसे ज्यादा शाहजहांपुर, रामपुर, अयोध्या, जौनपुर व बरेली में सरकारी संपत्तियां कब्जाई गई हैं।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हम केंद्र से एसओपी (मानक दिशा-निर्देश) आने का इंतजार कर रहे हैं। एसओपी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इसके लिए संबंधित लोगों से भी बात की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बढ़े। हालांकि, वही वक्फ पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे, जो नियमों को पूरा करते होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed