{"_id":"67ef92a5c7af316f1008195a","slug":"preparations-for-ram-navami-poster-of-shri-ram-janmotsav-launched-cultural-programs-to-be-held-for-three-day-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी की तैयारी: श्रीराम जन्मोत्सव का पोस्टर हुआ लॉन्च, तीन दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी की तैयारी: श्रीराम जन्मोत्सव का पोस्टर हुआ लॉन्च, तीन दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Fri, 04 Apr 2025 01:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:39 PM IST
सार
अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। इस अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मोत्सव का पोस्टर लॉन्च किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने श्रीराम जन्मोत्सव का पोस्टर लॉन्च कर दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से यह पोस्टर लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने बताया कि रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से रामकथा पार्क में चार से छह अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वक्फ संशोधन बिल पास: जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सुरक्षा, सीतापुर मे 250 लोग पाबंद, ड्रोन से की जा रही निगरानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से ही बुक कराइए अपनी जमीन, पंजीकरण शुरू
उन्होंने बताया कि पोस्टर लॉन्च करने का मकसद श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक सरिता वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन