फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for PhD Admissions Begin at LU

Lucknow News: लविवि में पीएचडी प्रवेश की तैयारी शुरू

Sat, 09 May 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations for PhD Admissions Begin at LU
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों से पीएचडी की खाली सीटों का ब्योरा मांगा गया है। विवि प्रशासन ने विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर विभागों में उपलब्ध पूर्णकालिक और अंशकालिक रिक्त सीटों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि नए पीएचडी अध्यादेश-2026 के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जानी है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय शोध समिति (डीआरसी) से अनुमोदन प्राप्त कर सीटों का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराना होगा। पत्र के अनुसार विभागों को 20 मई तक अधिष्ठाता कार्यालय के माध्यम से शोध प्रकोष्ठ में सीटों का विवरण जमा करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि समय से जानकारी मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed