फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation to remove encroachment without compensation

Lucknow News: बिना मुआवजे के अतिक्रमण हटवाने की तैयारी

Mon, 23 Sep 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Preparation to remove encroachment without compensation
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बे में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दायरे में आ रहे मकानों और दुकानों को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे लोगों में बेचैनी के साथ नाराजगी भी है। व्यापारियों का कहना है कि कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास सिर छिपाने के लिए और कोई जरिया नहीं है। लोगों का कहना है कि मुआवजा पहले वितरण कर दिया जाए, उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मुंशीगंज कस्बे में 125 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण चल रहा है। एम्स से लेकर मुंशीगंज चौराहे तक पिलर बनाने का काम चल रहा है। इसके बीच में करीब 120 से ज्यादा दुकानें और मकान बने हैं। सेतु निगम की ओर से 27 सितंबर को ध्वस्तीकरण करने के लिए पत्राचार लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन को किया गया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता वीरेंद्र कुमार अग्रहरि ने बताया कि जब से निर्माण शुरू हुआ, तब तक व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। बिना मुआवजा अब मकानों को ध्वस्त करने की साजिश की जा रही है। पवन कुमार, कृपाशंकर अग्रहरि, अनुराग अग्रहरि, कृपाशंकर साहू ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। मकान व दुकानें भी ध्वस्त कर दी जाएंगी, तो हम लोगों के सामने सिर छिपाने की समस्या हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के जेई सुशील गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण के चलते काम में विलंब हो रहा है। अतिक्रमण हटवाने के लिए अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed