{"_id":"5a775e584f1c1ba1268b868a","slug":"preparation-of-police-department-for-uttar-pradesh-investors-summit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी इन्वेस्टर्स समिट: युवा और फिट पुलिस कर्मियों की ही होगी तैनाती, डीजीपी ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इन्वेस्टर्स समिट: युवा और फिट पुलिस कर्मियों की ही होगी तैनाती, डीजीपी ने की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बैठक में यूपी डीजीपी ओ पी सिंह
- फोटो : amar ujala
इन्वेस्टर्स समिट में यूपी पुलिस की एक बेहतर तस्वीर देश और दुनिया के सामने पहुंचे इसके लिए युवा और फिट पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मी झुंड में न खड़े हों और सतर्क व सजग रहें। ये कहना है डीजीपी ओपी सिंह का। वे रविवार को इन्वेस्टर्स मीट के लिए यातायात प्रबंधन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि समिट पुलिस बल के लिए अपनी अच्छी छवि प्रदर्शित करने का मौका भी है। देश-विदेश से आने वाले पुलिस को देखकर अपनी धारणाएं बनाएंगे। ऐसे कार्यक्रम स्थल पर जिन पुलिस कर्मियों सिपाहियों और दरोगाओं को लगाया जाए वे युवा हों और अंग्रेजी जानते व समझते हों, पूरी तरह से फिट हों। इनकी वर्दी एक समान होनी चाहिए।
विज्ञापन
डीजीपी ने निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाते समय यह ध्यान रखा जाए कि पुलिस कर्मी झुड में न खड़े हों। इसकी जिम्मेदारी आईजी रेंज सुजीत पांडेय को दी गई है। समिट के दौरान राजधानी के ट्रैफिक प्लान को लेकर एसएसपी दीपक कुमार ने डीजीपी के सामने प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि वीवीआईपी के लिए अलग और अन्य मेहमानों के लिए अलग अगल गेट से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। प्रधानमंत्री के लिए व्यवस्था पूरी तरह से अलग रहेगी। आयोजन स्थल इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के अंदर 350 और 250 गाड़ियां पार्क होने की जगह है। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक यातायात सुगम रहे इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
Trending Videos
हर होटल के लिए एक राजपत्रित अधिकारी नियुक्त
बैठक में लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार
- फोटो : amar ujala
डीजीपी ने निर्देश दिए कि जिन होटलों में मेहमान रुकेंगे वहां कम से कम एक-एक राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति जरूर रहे। किसी को कोई असुविधा न होने पाए। पुलिस कर्मियों के साथ साथ मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को भी लगाए जाने पर विचार किया गया और इसके लिए कमिश्नर लखनऊ व अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।