यूपी: हिंसक प्रदर्शन वाले जिलों में शनिवार दोपहर तक इंटरनेट बंद, लखनऊ विवि में परीक्षाएं रद्द
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली में बवाल चल रहा है। यूपी के कई जिलों में भी हंगामा हो रहा है। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर दादरी और जारचा को संवेदनशील माना गया है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के आला अफसरों ने भी जिले की स्थिति का मुआयना किया है। वहीं संभल में एक सरकारी बस में आग लगा दी है। पढ़ें दिनभर की हर अपडेट...
लाइव अपडेट
अब शनिवार दोपहर तक बंद रहेगा इंटरनेट
उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को विभिन्न जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य सरकार ने मोबाइल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं को निलंबित रखने की समय सीमा बढ़ाकर शनिवार दोपहर तक कर दी है।UP government orders suspension of mobile #Internet, SMS services till Saturday noon following violent protests: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) December 19, 2019
उधर, लखनऊ में भी मोबाइल, इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं शनिवार दोपहर 12 बजे तक निलंबित रहेंगी।
Additional Chief Secretary Home, Awanish Kumar Awasthi: Mobile internet services and SMS services to remain suspended in Lucknow district till 12 noon on December 21, Saturday. (File pic) pic.twitter.com/pyNHJuRMbb
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद
Internet services suspended in Prayagraj till 10 am tomorrow. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/3MTOcNfW8O
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
'इंटरनेट सेवा बंद'
Ghaziabad District Administration: Internet services to be suspended in the district from 10 pm today till 20 December, 10 pm. #CitizenshipAmendmentAct
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
55 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Uttar Pradesh Director General of Police (DGP), OP Singh in Lucknow: 55 people have been arrested in the city, we are scrutinizing CCTV footage. SSP Lucknow will take appropriate action, we will not spare anyone. #CitizenshipAmendmentAct https://t.co/3oG9pxpzNb
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019
उन्होंने एक प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर कहा कि हम लोगों की ओर से गोलीबारी नहीं की गई है। मैं नहीं जानता उसकी कैसे मौत हुई। मुझे नहीं लगता कि इस आंदोलन और पुलिस कार्रवाई से इसका कोई लेना-देना है।
Uttar Pradesh DGP, OP Singh on reports of a protester dying in Lucknow during protests against #CitizenshipAmendmentAct: Firing was not done from our side. I do not know how that death occurred, I do not think it has anything to do with this agitation & police action. pic.twitter.com/iNvm1nVOmQ
— ANI UP (@ANINewsUP) December 19, 2019