फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for 10 lakh crore industrial investment in UP

योगी की योजना : यूपी में 10 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश की तैयारी, फिर होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Thu, 31 Mar 2022 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 04:42 AM IST
सार

प्रमुख औद्योगिक घरानों के मुखिया लेंगे हिस्सा। लखनऊ में ही होगा आयोजन, उच्चस्तर पर तैयारियां शुरू।
 

विज्ञापन
Preparation for 10 lakh crore industrial investment in UP
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर बड़ी छलांग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अगले सौ दिनों में एक भव्य ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लखनऊ में आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी प्रमुख औद्योगिक घरानों के मुखिया मौजूद रहेंगे। इस आयोजन के जरिये 10 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को यूपी में लाने की कवायद शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिक निवेश के जरिये रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुरू से ही प्राथमिकता रही है। वर्ष 2017 में शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन के सभी प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ बैठक करके यूपी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही 21 और 22 फरवरी 2018 को इंवेस्टर्स समिट का लखनऊ में आयोजन करने का फैसला किया। फिर उसी तर्ज पर राज्य में भव्य ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


योगी सरकार के पहले कार्यकाल में यह पहला मौका था, जब इतने बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों ने समिट में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं इस दौरान 4.65 लाख करोड़ रुपये के 1065 एमओयू साइन हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में पहली बार राज्य में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एमओयू साइन हुए थे। यूपी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया था। तब हर जिले के पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रॉडक्ट योजना को भी बढ़ावा दिया था। इस इंवेस्टर्स समिट के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को यूपी में स्थापित करने के समझौते हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इंवेस्टर्स समिट में देश-विदेश के बड़े निवेशकों ने 4.65 लाख करोड़ रुपये के 1045 निवेश प्रस्ताव सरकार को सौंपे थे। इनमें से 215 निवेशकों ने 51,240.25 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने उद्यम स्थापित कर दिए हैं। जबकि 130 निवेशक 37,478.63 करोड़ रुपये का निवेश कर अपना उद्यम स्थापित कर रहे हैं। इसके अलावा 449 निवेशक 86,842.89 का निवेश कर अपना उद्यम स्थापित करने की कार्यवाही कर रहे हैं। राज्य की जीडीपी और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इस तरह के औद्योगिक निवेश का आना जरूरी था।


कोरोना संकट के दौरान भी राज्य में 96 निवेशकों ने 66000 करोड़ रुपये का निवेश यूपी में करने की पहल की। यहां के डिफेंस कॉरिडोर में 50 हजार करोड़ रुपये के होने वाले निवेश से पांच लाख लोगों के रोजगार पाने के अवसर पैदा हुए।  इन स्थितियों में सौ दिनों में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा के संकल्प पत्र में भी इस लक्ष्य को स्थान दिया गया है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए उच्चस्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed