फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prepaid meter will install in home and offices

सरकारी भवनों व आवासों पर अब लगेंगे ये मीटर, चलेगा अभियान

Thu, 26 Oct 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Oct 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
prepaid meter will install in home and offices
डेमो - फोटो : डेमो
बिजली का बिल जमा न करने वाले सरकारी विभागों और आवासों में अब प्री-पेड मीटर के जरिये बिजली आपूर्ति की जाएगी। पावर कार्पोरेशन ने लखनऊ व गाजियाबाद के सभी सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सरकारी आवासों पर प्री-पेड मीटर लगवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कार्पोरेशन की ओर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर सरकारी, अर्द्धसरकारी, शासकीय तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्यालयों, परिसरों व आवासीय भवनों में प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। 1 जनवरी 2018 से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


हाल ही में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी विभागों पर 10 हजार करोड़ रुपये बिजली का बकाया होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पावर कार्पोरेशन प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए यह भी जरूरी है कि जितनी बिजली दी जा रही है उतने की राजस्व वसूली भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बकाया होने पर हस्तांतरित करने में कठिनाई

prepaid meter will install in home and offices
डेमो
सरकारी विभागों पर बकाये को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राजीव कुमार ने प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में कहा गया है कि सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्वायत्तशासी संस्थाओं द्वारा अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासों में भी बिजली के भुगतान की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है। बकाया होने पर बिजली कनेक्शन नए आवंटी के नाम हस्तांतरित करने में कठिनाई आती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed