फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepaid meter consumes Rs 990 worth of electricity in a few minutes

Lucknow News: 990 रुपये की बिजली चंद मिनट में खा गया प्रीपेड मीटर

Sun, 17 May 2026 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Prepaid meter consumes Rs 990 worth of electricity in a few minutes
बिजली ​शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।
लखनऊ। तालकटोरा पावर हाउस में शनिवार को आयोजित बिजली शिविर में उपभोक्ता ऐशबाग हाईट्स निवासी अब्दुल रशीद ने खूब हंगामा किया। उनका आरोप था कि 990 रुपये की बिजली स्मार्ट प्रीपेड मीटर चंद समय में खा गया। इससे उसके घर में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन


अब्दुल रशीद अधिकारियों को बताया कि प्रीपेड मीटर का शनिवार सुबह बैलेंस खत्म हो गया। उसने तत्काल 1000 रुपये का रिचार्ज किया, तो 990 रुपये का बैलेंस शो होने लगा और बिजली आ गई, मगर चंद समय के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। मोबाइल पर शून्य बैलेंस का मेसेज आ गया। अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने उपभोक्ता को शांत कराया, फिर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बदलने के निर्देश दिए, जो दो घंटे में ही बदल गया।
विज्ञापन


वहीं, करेहटा के राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके तीन किलोवाट के कनेक्शन में छह महीने से बिल में पांच किलोवाट का चार्ज और 220 रुपये पेनाल्टी जुड़ कर आ रही है। अधिकारियों ने जांच कर समस्या का समाधान किया। एसडीओ विनय कुमार विमल ने बताया कि शिविर में कनेक्शन, मीटर और बिल समस्या की 48 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 का त्वरित निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकीपुरम : स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी की 38 शिकायतें

जानकीपुरम जोन स्थित जीपीआरए उपकेंद्र में लगे शिविर में 38 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं दर्ज कराई। उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले मोबाइल पर बिजली बिल का मेसेज आता था, जो बंद हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने सिम अथवा इंटेली स्मार्ट मीटर बदलने की मांग की। हालांकि, उपभोक्ता आनंद चटर्जी और दीपक कुमार ने पुराने मीटर में नो रीडिंग की शिकायत दर्ज कराई।

तेज चल रहे स्मार्ट मीटर

गोमतीनगर के एचएएल व गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक उपकेंद्र पर आयोजित शिविर में स्मार्ट व नॉन स्मार्ट मीटर संबंधी 48 शिकायतें आईं। पीड़ितों का आरोप था कि ये मीटर तेज चल रहे हैं। उधर, मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर के 21 व नॉन स्मार्ट मीटर के चार उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। 10 उपभोक्ताओं के मोबाइल में कंज्यूमर एप अपलोड कराया।


11 हजार का बिल 2500 जमा हुआ

मलिहाबाद के ओल्ड उपकेंद्र अमानीगंज के शिविर में 22 पीड़ित आए, जिसमें 18 की समस्याएं दूर हुईं। मुजीबुर्रहमान का गलत रीडिंग का बिल 11 हजार रुपये बना था, जिसे सही कर 2500 रुपये किया गया। कलीमुल्ला खान ने ज्यादा रीडिंग का बिल आने की शिकायत की। बताया कि मीटर रीडिंग गलत आने से 28,000 रुपये का बिल आया, जो सही होकर 14 हजार जमा हुए। निखिल सैनी, रामू मुनेश कुमार ने ज्यादा बिल आने की शिकायत की।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

बिजली शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed