गर्भवती महिला को चलती सड़क पर देना पड़ा बच्चे को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। यूपी के बहराइच में जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई। गुरुवार सुबह एक गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इन्कार कर दिया। कहा,पहले बाहर से अल्ट्रासाउंड कराकर आओ।
उसके घरवाले पीड़िता को डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाने लगे ,तभी महिला को असहनीय पीड़ा होने लगी। अस्पताल गेट पर ही उसकी डिलीवरी करानी पड़ी। उसने मृत शिशु को जन्म दिया। जब प्रसूता की हालत भी गंभीर होने लगी तो तीमारदारों ने हंगामा किया। तब जाकर उसे भर्ती किया।
अल्ट्रासाउंड करने के लिए भेजा बाहर
प्रसूता सोनी बेगम जब महिला चिकित्सालय पहुंची तो उस समय डॉ.रेखा मौजूद थीं। उन्होंने सोनी को भर्ती करने से इन्कार करते हुए कहा कि पहले बाहर से जांच और अल्ट्रासाउंड करवाकर लाओ। फिर डॉ.रेखा ने एक पर्ची पर जांच लिखकर रिजवान को थमा दी।
पीड़िता के पति ने सीएमएस और सीएमओ को पत्र लिखकर महिला चिकित्सक की शिकायत की है। सीएमएस डॉ.अजय वर्मा ने कहा है कि जो भी दोषी होगा,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर तुरहनी रज्जब गांव निवासी रिजवान अहमद की पत्नी सोनी बेगम को परिवारीजन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
महिलाओं ने पर्दा लगाकर कराया प्रसव
सोनी को जब निजी पैथोलॉजी ले जाया जा रहा था,तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। साथ में मौजूद महिलाओं ने गेट के पास ही पर्दा बनाकर प्रसव कराया। मृत शिशु के जन्म लेने से परिवारीजन भड़क गए और ऐसी स्थिति के लिए डॉ.रेखा को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालात गंभीर होते देख सोनी बेगम को भर्ती किया गया।
फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रसूता सोनी बेगम और उनके पति रिजवान अहमद ने सीएमएस और सीएमओ को पत्र सौंपकर डॉ. रेखा की शिकायत की है। उन्होंने बच्चे की मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार बताया।
सीएमएस डॉ.अजय वर्मा ने कहा कि इस संबंध में शिकायती पत्र मिला है। वे स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल में सभी जांचें मौजूद हैं, फिर बाहर से जांच कराने की क्या जरूरत है।जो भी दोषी होगा,उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।