फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant women are worried due to non-issuance of e-voucher

Lucknow News: ई वाउचर न बनने से गर्भवती महिलाएं परेशान

Fri, 13 Feb 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women are worried due to non-issuance of e-voucher
लखनऊ। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) से बजट मिलने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले सत्र में ई वाउचर नहीं बनाए जा रहे हैं। इस कारण यह है कि नई व्यवस्था में निजी केंद्रों को ऑफलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिसमें संचालक आनाकानी कर रहे हैं। इस कारण गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों पर शुल्क देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी सीएचसी पर हर महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को सत्र लगता है। इसमें गर्भवतियों के निशुल्क इलाज, अल्ट्रासाउंड के लिए ई वाउचर बनाए जाते हैं। इनके जरिये गर्भवती नजदीकी केंद्र पर मुफ्त जांच कराती थीं। बजट के अभाव में योजना छह माह से बंद थी। एनएचएम के जरिये बीते सप्ताह बजट जारी किया था। इस बार निजी केंद्रों को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन भुगतान का नियम रखा गया। निजी केंद्र इस तरह से भुगतान लेने में आनाकानी कर रहे हैं। इस कारण अब ई वाउचर नहीं बनाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि निजी केंद्रों से बात करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed