फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant woman hanged herself after a quarrel with her husband

Lucknow News: पति से कहासुनी के बाद गर्भवती ने लगाया फंदा

Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman hanged herself after a quarrel with her husband
प्रतीकात्मक फोटो
सरोजनीनगर। पिपरसंड के मजरा पाहुन खेड़ा में मंगलवार रात विजय वर्मा की पत्नी नेहा ने फंदा लगा लिया। वह छह माह के गर्भ से थीं। पति से कहासुनी के बाद नेहा ने खुदकुशी की। ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

उन्नाव के हसनगंज स्थित चंदौली बुजुर्ग गांव की नेहा वर्मा (22) की शादी पांच मार्च 2024 को हुई थी। मंगलवार रात विजय से कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो नेहा फंदे पर लटकी मिली। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेहा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि नेहा के भाई विशाल ने उसके पति विजय, ससुर सुमेर, सास, जेठ, जेठानी और ननदोई विक्की के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसयूवी के लिए मांग रहे थे रुपये

विशाल का आरोप है कि आरोपी एसयूवी खरीदने के लिए रुपये मांग रहे थे। इसे लेकर नेहा की कई बार पिटाई भी की थी। विजय ने रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed