फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant woman died during treatment in Parshadepur in Raebareli.

Raebareli: गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Mon, 16 Sep 2024 06:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, परशदेपुर (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, परशदेपुर (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि, बच्चे को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Pregnant woman died during treatment in Parshadepur in Raebareli.
विलाप करते परिजन व करीबी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के परशदेपुर क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम की लापरवाही आये दिन सामने आती रहती है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे निजी नर्सिंग होम की मनमानी चरम पर है। इसका खामियाजा मरीजो को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


परशदेपुर चौकी क्षेत्र के वीरपुर मजरे बरावां गांव निवासी अनिल कुमार रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर अपनी  गर्भवती पत्नी संजू देवी (27) को मटियारा चौराहा स्थिति निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ ने नार्मल डिलीवरी होने की बात कह कर भर्ती कर लिया। कुछ ही समय बीता था कि ऑपरेशन के नाम पर पचीस हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश को मिल सकता है एक और जिला, इस मंडल में बनाने की चल रही है योजना, हो रहा विरोध भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?


पीड़ित ने पन्द्रह हजार रुपये दिया और शेष राशि सुबह देने को कहा। अस्पताल स्टॉफ ने ऑपरेशन शुरू कर दिया पर गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने लगी तो अपने निजी साधन से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, लखनऊ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed