{"_id":"58e5f8cb4f1c1b82575b51c0","slug":"pregnant-lady-gave-birth-to-baby-on-road-in-balrampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती महिला ने ठेले पर ही दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती महिला ने ठेले पर ही दिया बच्ची को जन्म
ब्यूरो/अमरउजाला, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
ठेले पर बैठी प्रसूता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर पीएचसी मथुरा बाजार में बुधवार को ठेले पर आई प्रसूता को एएनएम ने बिना परीक्षण के ही भगा दिया। इस पर सीएचसी शिवपुरा जाते वक्त प्रसूता ने ठेले पर ही बच्ची को जन्म दिया। एएनएम द्वारा की गई अभद्रता से प्रसूता के परिवारीजनों में आक्रोश है।
ललिया के गोकुली निवासी चंद्रिका सोनकर ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बहू रीता (30) को प्रसव पीड़ा होने पर ठेले पर लादकर पीएचसी मथुरा बाजार ले गए।
चंद्रिका का आरोप है कि पीएचसी में तैनात एएनएम शकुंतला ने प्रसूता रीता को अस्पताल गेट से ये कहकर भगा दिया कि उसे सीएचसी शिवपुरा ले जाओ, हम नहीं देखेंगे। चंद्रिका काफी देर तक शकुंतला से बहू का प्रसव कराने की मिन्नतें करता रहा लेकिन उसने एक न सुनी।
इस पर चंद्रिका आशा बहू गीता मिश्रा के साथ बहू को लेकर सीएचसी शिवपुरा के लिए चल दिए। अस्पताल से मात्र 200 मीटर दूर जाते ही रीता ने ठेले पर ही बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एसडी भारती का कहना है कि, पीएचसी मथुरा बाजार में बुधवार को एएनएम द्वारा प्रसूता को बिना देखे ही शिवपुरा सीएचसी रेफर करने का मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जाएगी। एएनएम का कहना है अस्पताल से भगाया नहीं है।