फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pregnant lady did not get ambulance in lucknow

कॉल करने पर नहीं आई एंबुलेंस, साइकिल से ले जाते समय रास्ते में हुआ प्रसव

Fri, 16 Jun 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady did not get ambulance in lucknow
डेमो
लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एंबुलेंस नहीं मिलने से पति के साथ साइकिल से अस्पताल जा रही प्रसूता ने रास्ते में बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता के पति का कहना है कि वह एक घटे तक 108 और 102 एंबुलेंस को कॉल करता रहा लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन


अंत में पत्नी की हालत गंभीर देखकर उसे साइकिल से ही अस्पताल ले जा रहा तभी रास्ते में प्रसव हो गया।  मोहनलालगंज के शीतलखेड़ा निवासी राहुल के मुताबिक उसकी पत्नी लक्ष्मी को रात आठ बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन


सीएचसी जाने के लिए उसने कई बार 108 और 102 नंबर पर कॉल की, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। पत्नी की पीड़ा बढ़ती देख रात नौ बजे वह एक अन्य परिवारीजन के साथ साइकिल से पत्नी को सीएचसी ले जा रहा था। घर से एक किमी ही आया होगा कि तभी पत्नी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने छिदऊखेड़ा के पास पत्नी को साइकिल से उतारा, जहां पर कुछ देर के बाद बच्ची का जन्म हुआ। इसके बाद भी काफी देर तक प्रसूता और उसका प‌त‌ि एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। बाद में हालात  सामान्य होने पर दोनों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed