बारिश में डायरिया बना खतरनाक, ऐसे रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से जुड़े काकोरी में फैले डायरिया से शुक्रवार को एक मरीज की मौत हो गई। सलरिया तालाब निवासी झब्बू रावत (52) को कई दिनों से उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत थी। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर 30 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 90 से अधिक मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग डायरिया की रोकथाम के लिए दवा के साथ क्लोरीन और ओआरएस के घोल का वितरण कर रहा है।
काजीगढ़ी, फुलवारी, सलरिया तालाब, बस्तीराम कटरा, हौदा तालाब, चौधरी टोला, बरगदतला, राजाराम टोला सहित अन्य इलाकों में डायरिया की चपेट में आने वाले मरीजों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इन बातों का रखें ध्यान
काकोरी सीएचसी में डायरिया की शिकायत के बाद भर्ती होने वालों में चंद्रिका, जितेन्द्र, अन्पूर्णादेवी, रितिक, अमन, रामदुलारी, रानी, माया, अनिल, रफीक, संजय, इशरत, जगदीश, पूजा, अनिल, शादाब, अफरोज, अहमद, नाहिद, शिबा शामिल हैं।
नन्दलाल, अन्नपूर्णा देवी, अर्चना और निशा की हालत गंभीर बनी हुई है।
काकोरी में फैला डायरिया का कारण दूषित जल और गंदगी है। पानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इलाकों का दौरा कर स्वास्थ्य जांच के साथ दवा वितरित कर रही है।
• पानी को उबाल कर पिएं
• ओआरएस का घोल फायदेमंद
• खुले में रखे खाने को खाने से बचें
• बासी खाने का सेवन न करें
• आसपास सफाई रखें