फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pre decied exam of Lucknow University cancelled.

लखनऊ विश्वविद्यालय: एक फरवरी से निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित

Sat, 29 Jan 2022 07:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Jan 2022 07:23 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय की एक फरवरी से निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pre decied exam of Lucknow University cancelled.
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने यहां एक फरवरी से निर्धारित अन्य परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। यह परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई हैं। जल्द ही इनको पुर्ननिर्धारित कर परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि विद्यार्थी अभी भी एमसीक्यू पैटर्न पर परीक्षाओं के आयोजन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में विश्वविद्यालय के काफी विद्यार्थियों के कोरोना संक्रिमत होने व विद्यार्थियों के परीक्षा के विरोध के बाद 15 से 31 जनवरी तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। वहीं एक फरवरी से बाकी परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। इनका परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका था। वहीं कोविड संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आने पर विद्यार्थी परीक्षाएं स्थगित करके एमसीक्यू पैटर्न पर कराने की लगातार मांग कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पर कोई निर्णय न लिए जाने से विद्यार्थी काफी परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच शासन ने एक बार फिर 06 फरवरी तक शिक्षण संस्थानों को भौतिक रूप से बंद रखने व ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रस्तावित सभी परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की जनवरी में प्रस्तावित सभी परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण पुर्ननिर्धारित की जाती हैं। शेष परीक्षाओं का नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed