फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PRD jawan dies after being crushed by MLA's son's vehicle

Lucknow News: विधायक पुत्र के वाहन से कुचलकर पीआरडी जवान की मौत

Sun, 04 Dec 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan dies after being crushed by MLA's son's vehicle
सिंहपुर (अमेठी)। अमेठी विधायक पुत्र की तेज रफ्तार एसयूवी ने रविवार देर शाम इन्हौना थाने के पास पीआरडी जवान को रौंद दिया। दुर्घटना में पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने वाहन व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के चिनगाही मजरे पूरे बिंदा दीवान निवासी श्यामलाल (45) पीआरडी जवान था। रविवार देर शाम वह घर से ड्यूटी करने बाइक से इन्हौना थाना आ रहा था। करीब साढ़े आठ बजे वह लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से इन्हौना थाने की ओर मुड़ा ही था कि इसी बीच लखनऊ की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने एसयूवी यूपी 32 केएक्स 1100 व उसके चालक को पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन व चालक को थाने ले गई। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन अमेठी विधायक महराजी देवी के पुत्र अनुराग प्रजापति का है। उनका ड्राइवर अवनीश वाहन चला रहा था। वाहन व चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed