फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj Passenger, Unchahar Mail late by more than three hours

Lucknow News: प्रयागराज पैसेंजर, ऊंचाहार मेल तीन घंटे से ज्यादा लेट

Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Passenger, Unchahar Mail late by more than three hours
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी काफी बढ़ गई है। वजह यह कि प्रयागराज जिले में फाफामऊ के पास रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। एनटीपीसी आने-जाने वाली मालगाड़ियों को रायबरेली के रास्ते चलाया जा रहा है। महाकुंभ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें भी अलग-अलग रूटों पर दौड़ने लगी हैं, जिससे रेलवे ट्रैकों पर दबाव बढ़ा है। कोहरे ने भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। लेटलतीफी की वजह से यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौने चार घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से आई। सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस सवा दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल सवा घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौन घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस और लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस दूसरी ट्रेनों को पास कराने के लिए रायबरेली से ऊंचाहार के बीच रेंगती रही, जिससे लेटलतीफी बढ़ी। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोहरा अधिक होने से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। दूसरे रूट की मालगाड़ियों के डायवर्जन और कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भी दबाव बढ़ा हुआ है, जिससे नियमित ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed