{"_id":"5e26ca868ebc3e4b622dd758","slug":"praveen-togadiya-press-conference-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर ट्रस्ट में किसी राजनीतिज्ञ को शामिल न करें, निर्माण का श्रेय संतों को: प्रवीण तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर ट्रस्ट में किसी राजनीतिज्ञ को शामिल न करें, निर्माण का श्रेय संतों को: प्रवीण तोगड़िया
Tue, 21 Jan 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में प्रवीण तोगड़िया।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 450 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। इसका श्रेय 100 करोड़ हिंदुओ के त्याग और बलिदान को जाता है। मंदिर निर्माण के लिए संतों ने संघर्ष किया और आंदोलन का नेतृत्व किया। अब जब मंदिर निर्माण होने वाला है तो जरूरी है कि इसके लिए बनने वाले ट्रस्ट से राजनीतिज्ञों को दूर रखा जाए।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया अयोध्या में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। तोगड़िया ने कहा कि जिस प्रकार सोमनाथ मंदिर के सामने सरदार बल्लभ भाई पटेल व हमीर सिंह गोहिल की स्मृति है। उसी तरह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में परमहंस, अवैद्यनाथ अशोक सिंघल, व बलिदानी कार सेवकों की स्मृति दिखाई देनी चाहिए जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु उनका आशीर्वाद ले सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का काम साधु संत खासकर वैष्णो संत व शंकराचार्य अखाड़े को करना चाहिए। इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। मंदिर का मॉडल कैसा होगा...? इस पर उन्होंने कहा कि इसे सरकार पर छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
मुस्लिमों को पांच एकड़ जमीन दिए जाने के सवाल पर तोगड़िया ने कहा कि हमारी पहले से ही मांग रही है कि अयोध्या की सीमा में मस्जिद स्वीकार नहीं होगी। बाबर के नाम पर तो पूरे भारत में नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में शामिल होने को लेकर उनकी कोई रुचि नहीं है।