{"_id":"5a893f524f1c1bf07b8b7eb4","slug":"praveen-nishad-will-be-the-samajwadi-party-candidate-for-gorakhpur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, पीएनबी घोटाले पर अखिलेश का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, पीएनबी घोटाले पर अखिलेश का तंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala
11 मार्च को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए गोरखपुर से प्रवीण निषाद सपा के उम्म्दीवाद होंगे। राजधानी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
प्रवीण निषाद पेशे से इंजीनियर और सपा अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के बेटे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि फूलपुर के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बीजेपी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार फूलपुर में कमल मुरझाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा की इन दोनों सीटों के लिए कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। उपचुनाव फूलपुर से मनीष मिश्रा व गोरखपुर से डॉ सुरहिता चटर्जी करीम को को टिकट दिया गया है। इस दौरान पीस पार्टी और निषाद पार्टी ने अपना समर्थन अखिलेश यादव को दिया।
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले पर व्यंग करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम आप तो कैशलेस हो ही चुके हैं, अब बैंक भी कैशलेस हो गए। भाजपा को भ्रमित करने वाली पार्टी बताते हुए बोले कि ये कालाधन लाने वाले थे, लेकिन अब तो कागजों से ही पैसे लिए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि गोरखपुर और फूलपुर की लोकसभा सीटी सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफा देने से खाली हुई है। इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को चुनाव होने हैं और परिणाम 14 मार्च को आएंगे।