फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pratibha verma achieved third rank in IAS Examination 2019.

सुल्तानपुर: ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त करने वाली प्रतिभा वर्मा ने कहा, महिलाओं के लिए करना है खूब काम

Tue, 04 Aug 2020 06:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Pratibha verma achieved third rank in IAS Examination 2019.
प्रतिभा वर्मा। - फोटो : amar ujala

प्रतिभा ने यथा नामे तथा गुणे की कहावत को चरितार्थ कर दिया है। प्रतिभा वर्मा ने आईएएस की परीक्षा में देश में तीसरा व महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। इसके पहले प्रतिभा वर्ष 2019 में आईआरएस में चयनित हो चुकी हैं।

विज्ञापन


शहर के बघराजपुर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुबंश वर्मा व उच्च प्राथमिक विद्यालय की हेडमास्टर ऊषा वर्मा की पुत्री प्रतिभा वर्मा शुरू से ही मेधावी रही हैं। वर्ष 2008 में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड से हाईस्कूल करने वाली प्रतिभा ने 2010 में केएनआईसीई से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की थी। दोनों ही कक्षाओं में प्रतिभा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


हाईस्कूल में प्रतिभा को जिले में तीसरा स्थान व इंटरमीडिएट में पहला स्थान मिला था। वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद प्रतिभा वर्मा ने करीब दो वर्षों तक पुणे में वोडाफोन कंपनी में बतौर डिप्टी मैनेजर काम किया था। इसी दौरान उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। इसके बाद 2019 में उनका चयन आईआरएस के पद पर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरएस रहने के दौरान ही प्रतिभा ने स्टडी लीव लेकर फिर से तैयारी की। उनकी मेहनत का नतीजा रहा कि उन्हें आईएएस की ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा व महिला वर्ग में पहला स्थान मिला है। प्रतिभा के चयन पर उनके बघराजपुर आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता सुबंश वर्मा, माता ऊषा वर्मा, पड़ोसी जयप्रकाश वर्मा समेत परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं।

महिला सशक्तीकरण व शिक्षा के क्षेत्र में काम करना लक्ष्य

आईएएस में ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल करना खुशी की बात है। आईएएस में चयनित होने के बाद महिला सशक्तीकरण व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की इच्छा है। नई शिक्षा नीति में बहुत सारी तब्दीलियां हुई हैं। इस फील्ड में काम करने की बहुत जरूरत है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी काम करने की जरूरत है।

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर प्रतिभाग करना होगा। इसके साथ ही एडमिनिस्ट्रेशन का जो भी दायित्व मुझे दिया जाएगा, उसे पूरी जिम्मेदारी व लगन से पूरा करूंगी। अपने अधिकारों और दायित्वों के साथ जनता की सेवा करना मेरा लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed