{"_id":"6ac6b5f740c7e78dff0e3ff7","slug":"floodwaters-enter-iiit-exams-postponed-lucknow-news-c-13-lko1070-1956663-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईआईआईटी में घुसा बाढ़ का पानी, परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईआईआईटी में घुसा बाढ़ का पानी, परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
आईआईआईटी में घुसा बाढ़ का पानी।
लखनऊ। आईआईआईटी परिसर में भी गोमती का पानी घुस गया है। इस कारण संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियां अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। बुधवार को होने वाली एमटेक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल खाली कराकर छात्राओं को कैंसर अस्पताल और छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित हॉस्टल में भेजा गया।
स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी विशाख जी और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और छात्रों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निचले इलाके में स्थित परिसर में पानी भरने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। संस्थान के सहायक कुलसचिव विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।