फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   750 ration kits distributed to flood victims in Itaunja.

Lucknow News: इटौंजा में बाढ़ पीड़ितों को 750 राशन किट बांटी

Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
750 ration kits distributed to flood victims in Itaunja.
मृतक के परिवार को आ​र्थिक मदद देते विधायक और राशन सामग्री के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए प्रशासन ने अब तक 750 राशन किट वितरित की हैं। बुधवार को हरदा स्थित राहत शिविर में 260 किट बांटी गईं। एडीएम राजस्व राकेश सिंह ने बताया कि रात में और सामान पहुंचने के बाद सुबह सूची के अनुसार वितरण किया जाएगा। हालांकि, शाम तक राशन किट खत्म होने से कई ग्रामीण मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

तहसीलदार शरद सिंह के मुताबिक, किट में 10-10 किलो चावल और आटा, दो-दो किलो अरहर व चने की दाल, एक-एक किलो चीनी और रिफाइंड तेल, नहाने व कपड़े धोने के दो-दो साबुन, मोमबत्ती, माचिस, नमक, मसाला और तिरपाल शामिल है।
विज्ञापन

मृतक के परिवार को चार लाख की मदद
लासा गांव के पास मंगलवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से 18 वर्षीय विमल की मौत हो गई थी। बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला ने बुधवार को गांव पहुंचकर मृतक के पिता कृष्ण कुमार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजी सिटी की सड़कें भी जलमग्न
गोमती का जलस्तर बढ़ने से बुधवार को सीजी सिटी की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। प्लासियो मॉल, मरक्यूर होटल, मातृ-शिशु अस्पताल और पुलिस मुख्यालय के आसपास पानी भर गया। सरसवां, ओमेक्स रेजीडेंसी समेत आसपास के इलाकों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई मार्गों पर आवागमन बाधित रहा।

मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देते विधायक और राशन सामग्री के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देते विधायक और राशन सामग्री के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देते विधायक और राशन सामग्री के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देते विधायक और राशन सामग्री के लिए खड़े बाढ़ पीड़ित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed